अनूपपुर: रखरखाव कार्य: 7-8 अप्रैल को अनूपपुर के कई क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी
अनूपपुर में विद्युत लाइनों, उपकेन्द्रों व ट्रांसफार्मरों के रखरखाव कार्य के चलते 7 व 8 अप्रैल को विभिन्न फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बाधित रहेगी,7 अप्रैल को मॉडल, न्यू बम्हनी, पिपरिया ए.जी. व केल्हौरी फीडर तथा 8 अप्रैल को जमुड़ी, पसला, पिपरिया डी.एल. व बकेली फीडर प्रभावित रहेंगे।