महाराजगंज: कलेक्ट्रेट सभागार में गोवंश संरक्षण की समीक्षा बैठक संपन्न
बुधवार को 3 बजे जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय गोवंश अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक में गौआश्रय स्थलों की स्थिति, गोवंश संख्या, चारा, चिकित्सा, ठंड से बचाव एवं स्वावलंबन पर विस्तृत समीक्षा की गई।मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद की 31 गौशालाओं में 2776 गोवंश संरक्षित हैं।