महाराजगंज: ग्राम सभा कुसुम्हा में मनरेगा में धांधली, छतिग्रस्त सीसी रोड की जांच करने पहुंची टीम
परतावल ब्लाक के ग्राम सभा कुसुम्हा में मनरेगा योजना के तहत कराए गए सीसी रोड निर्माण में भारी अनियमितता सामने के बाद बुधवार को 2 बजे जांच टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने छतिग्रस्त सीसी रोड की हालत देख नाराजगी जताई। जांच टीम ने एक सप्ताह के भीतर मरम्मत कराने का निर्देश दिया है। मरम्मत न कराए जाने पर उक्त कार्य का भुगतान रोक दिया जाएगा।