धनवार: माले के हस्तक्षेप से सड़क हादसे में मृतक के परिजनों को मिला मुआवजा
धनवार प्रखंड के बिसनपुर निवासी 50 वर्षीय गोबिंद भुइयां की मंगलवार रात एक मोटरसाइकिल दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष विनय संथालिया, भुइयां समाज के जिला अध्यक्ष लालो भुइयां, रविदास महासभा गावां प्रखंड सचिव संजय दास, स्थानीय मुखिया सजरुल अंसारी तथा समाजसेवी सुधीर भुइयां मौके पर बुधवार को पहुंचे।