हाथरस: बाइक बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, चालक व सवारी सहित तीन घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव सोखना के पास बाइक बचाने के प्रयास में एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस सड़क हादसे के दौरान ई रिक्शा चालक व दो सवारी घायल हो गई। सड़क हादसे की सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ई रिक्शा पलटने के दौरान घायल हुए 3 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची। इमरजेंसी में डॉक्टरों ने घायलों का उपचार किया है।