शुजालपुर: खोकरा कला मार्ग पर आईसर वाहन ने बाइक सवार किसान को मारी टक्कर, युवक की मौत
खोखराकला-कालापीपल मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 10 बजे भारत पेट्रोल पंप के सामने सड़क हादसा हो गया। बाइक और आयशर वाहन की टक्कर में खोकराकला निवासी किसान राजवर्धन सिंह उर्फ भम्मू की मौके पर ही मौत हो गई।कालापीपल पुलिस के अनुसार, किसान बाइक से खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार आयशर वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे