तालबेहट: कड़ेसरा कला के पास हाइवे 44 पर तेज रफ्तार कार पुलिया से गिरी, भाई-बहन सहित एक मासूम बच्ची गंभीर घायल
तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के कड़ेसरा कला गांव के पास हाईवे 44 पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गयी,जिससे कार में चीख पुकार मच गई और बताया गया कार में सवार भाई-बहन सहित एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हुए है,मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया है, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।