मुज़फ्फरनगर: परशुराम जन्मोत्सव पर निकलेगी ऐतिहासिक शोभायात्रा, तैयारियों को लेकर हुई बड़ी बैठक, घर-घर जाकर दिया जाएगा न्योता
नगर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। साकेत कॉलोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित बैठक में 17 अप्रैल को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि यात्रा टाउन हॉल मैदान से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से जुड़ने की अपील करते हुए इसे ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया