पीपलदा: अयाना पुलिस ने मांगरोल रोड पर काला जी के पास 3 जुआरियों को ताश के पत्तों पर दांव लगाते किया गिरफ्तार, ₹7400 किए बरामद
Pipalda, Kota | Mar 13, 2025 जिले की अयाना पुलिस ने ताश के पत्तो पर दांव लगाते 3 जुआरियो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है जिनके पास से 7 हजार 400 रुपये नगद व ताश के पत्ते बरामद किए है। अयाना थानाधिकारी ने गुरुवार सुबह पौने 7 बजे बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि मांगरोल रोड़ पर कुछ लोग जुआँ खेल रहे है।पुलिस जाप्ते ने दबिश देकर उनको पकड़ा और उनसे 7400 रुपये बरामद कर आरोपी गिरफ्तार।