पीपलदा: अयाना पुलिस ने मांगरोल मार्ग पर गश्त के दौरान अवैध देशी शराब के 51 पव्वों के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Mar 12, 2025 जिले की अयाना पुलिस ने गश्त के दौरान मांगरोल मार्ग पर श्रीपुरा तिराहे से एक शख्स को अवैध 51 देशी शराब के पव्वो के साथ गिरफ्तार किया है। अयाना थानाधिकारी उम्मेद सिंह यादव ने बुधवार सुबह 9.30 बजे बताया कि पुलिस जाप्ते द्वारा गश्त की जा रही थी कि श्रीपुरा तिराहे पर एक व्यक्ति को शक होने पर रोककर उसके पास के प्लास्टिक के कट्टे से 51 देशी शराब के पव्वे बरामद हुए।