चंदनकियारी: अमलाबाद ओपी क्षेत्र के दामोदर नदी से बालू तस्करी का वीडियो वायरल, कारोबारियों में मची हड़कंप
चंदनकियारी के अमलाबाद ओपी क्षेत्र में दामोदर नदी से अवैध बालू तस्करी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर गुरुवार दोपहर बाद समय तीन बजे तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली से बालू की लोडिंग की जा रही है। वीडियो वायरल होते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।