बहराइच: बहराइच के रामलीला मैदान में 5 जुलाई को सामूहिक विवाह कार्यक्रम का होगा आयोजन, 411 जोड़े करेंगे दांपत्य जीवन में प्रवेश
डीएम अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि 5 जुलाई को विकास खण्ड तेजवापुर अन्तर्गत बेड़नापुर स्थित रामलीला मैदान में ‘‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’’ अन्तर्गत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में 411 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न होगा। सामूहिक विवाह कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एसडीएम महसी व परियोजना निदेशक नोडल बनाये गए हैं।