बरहट: खादीग्राम के पास सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बचाने में बाइक बुजुर्ग से टकराई, तीन लोग हुए घायल
Barhat, Jamui | Mar 29, 2025 बरहट थाना क्षेत्र के मलयपुर लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग स्थित खादीग्राम के पास शनिवार को सडक़ पार कर रहे एक बुजुर्ग को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। उक्त जानकारी स्थानीय लोगों द्वारा 5 बजे दी गई। बताया जाता है कि छात्रा पूजा कुमारी भाई पवन कुमार के साथ बाइक से बीए पार्ट थर्ड की परीक्षा देने जा रहे थे। तभी यह हादसा हुई।