सिकटी: सिकटी प्रखंड के लोगों का लंबे समय से रेल का इंतजार खत्म, ट्रायल मालगाड़ी से लोगों के सपनों का हुआ आगाज
Sikti, Araria | Apr 17, 2025 सिकटी प्रखंड क्षेत्र के सटे आसपास के क्षेत्र के लोगों का लंबे समय से प्रतीक्षित सपना अब साकार होने जा रहा है। बुधवार दोपहर बाद, जब अररिया-गलगलिया रेल लाइन पर छुक-छुक करती और सिटी बजाती मालगाड़ी ट्रायल के लिए बरदाहा पहुंची, तो स्थानीय लोगों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। बच्चे, बुजुर्ग, युवक और महिलाएं सभी इस ट्रायल ट्रेन को देखने के लिए जमा हो गए थे। -------