हरिहरगंज: कौवाखोह के हरिहरनाथ टोल प्लाजा मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु
हरिहरगंज प्रखंड के कौवाखोह स्थित हरिहरनाथ टोल प्लाजा एनएच-139 समीप शुक्रवार के दोपहर 2:00 बजे शिव, पार्वती, गणेश, कार्तिक एवं हनुमान मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा सह पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन हवन पूर्णाहुति व भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ। मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन शिवालया कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड के तत्वावधान में कराया गया।