पताही थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बड़ी पोखर के समीप से पुलिस ने छापेमारी कर दो बाइक पर लदे 215 पीस नेपाली सोफिया शराब के साथ तीन शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शराब कारोबारी चैनपुर गांव के मो आरिफ , बखरी गांव का जयप्रकाश कुमार एवं भितघरवा गांव का अरबाज अंसारी है। उक्त शराब कारोबारी नए वर्ष पर शराब बिक्री के लिए नेपाल से बाइक पर शराब लेकर आ रहे थे।