भिंड नगर: भक्त ने मोतियों से बनाई भगवान परशुराम की अद्भुत तस्वीर, भूमिया सरकार पर श्रद्धालु हुए आश्चर्यचकित
भिंड। मेहगांव स्थित प्रसिद्ध भूमिया सरकार धाम पर इन दिनों राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का रसपान श्रद्धालु कर रहे हैं। कथा के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में आज शुक्रवार दोपहर 3 बजे कथा स्थल पर एक श्रद्धालु द्वारा भगवान परशुराम की मोतियों से बनाई गई आकर्षक तस्वीर को देखकर लोग हैरान रह गए