रंगपंचमी पर आयोजित प्रसिद्ध करीला मेला इस बार पुलिस की विशेष रणनीति के चलते जाम मुक्त, सुव्यवस्थित और सुरक्षित रूप से संपन्न हुआ। पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को शाम लगभग पांच बजे प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि पुलिस अधीक्षक अशोकनगर राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में पुलिस ने करीब डेढ़ माह पहले ही ट्रैफिक प्रबंधन की विस्तृत योजना तैयार की थी।