मऊ:
घोसी लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री राजीव राय जी के कर-कमलों द्वारा 'सांसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास निधि योजना' (वित्तीय वर्ष 2025-26) के अंतर्गत जनपद मऊ के विकास खण्ड रानीपुर एवं परदहा में दो प्रमुख इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण परियोजनाओं का भव्य लोकार्पण संपन्न हुआ।
इन विकास कार्यों के अंतर्गत विकास खण्ड रानीपुर की ग्राम सभा काझा में 5.52 लाख रुपये की लागत से कन्या पाठशाला शन्तू गोंड के खेत से प्रेम दूबे के घर तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्यदायी संस्था 'ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रखण्ड - मऊ' द्वारा पूर्ण कराया गया। वहीं, विकास खण्ड परदहा की ग्राम सभा इटौरा में समाजवादी पार्टी जनपद मऊ के जिला कोषाध्यक्ष श्री रामधनी चौहान के प्रस्ताव पर 8.95 लाख रुपये (8,95,400.00 रुपये) की अनुमानित लागत से 212 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया। यह सड़क पिच रोड से नन्हकू चौहान के घर से होते हुए केदार चौहान के घरोही के पिच रोड तक बनाई गई है ।
लोकार्पण के दौरान सांसद श्री राजीव राय जी ने कहा कि ग्रामीण अंचलों का समग्र विकास एवं प्रत्येक नागरिक तक सुगम आवागमन की बुनियादी सुविधाएं पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
Maunath Bhanjan, Mau | Jul 26, 2026