बरवाडीह: राजहरा रेलवे स्टेशन के समीप मालगाड़ी के कई वैगन डिरेल, रेल परिचालन प्रभावित
सोननगर-बरवाडीह रेलखंड पर गुरुवार को बड़ा रेल हादसा हो गया। पलामू जिले के राजहरा रेलवे स्टेशन के समीप कोयला लदी एक मालगाड़ी के कई वैगन अचानक पटरी से उतर गए, जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी टोरी से मुगलसराय की ओर जा रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई।