सोहागपुर: भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के लोगों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौपा ज्ञापन
शहडोल सोमवार को लगभग 2:00 बजे भारतीय श्रमजीवी पत्रकार महासंघ के लोग एकत्रित होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौपा है,ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि भारतीय श्रमजीव पत्रकार महासंघ के पदाधिकारी के विरुद्ध कुछ लोगों के द्वारा झूठी शिकायत कर उनकी छवि धूमल की गई है, जिस पर निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की बात ज्ञापन में कही है।