बुधवार सुबह 9 बजे से भारतीय जनता पार्टी द्वारा समर्पण निधि अभियान के अंतर्गत घोड़ाडोंगरी मंडल में सहयोग निधि संग्रह का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। संगठन द्वारा घोड़ाडोंगरी मंडल को 2 लाख रुपये का लक्ष्य दिया गया है, जिसे पूरा करने के लिए पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जनसंपर्क कर सहयोग एकत्रित कर रहे हैं।