नामकुम: नामकुम समेत कई इलाकों में बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Namkum, Ranchi | May 9, 2026 नामकुम सहित कई इलाकों में शनिवार शाम करीब आठ बजे से बारिश हो रही है। बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि राज्य के कुछ हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी और वज्रपात की भी आशंका है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।