सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी में 24 दिसंबर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की प्रस्तावित आम सभा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। शुक्रवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार रुहिया कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित होने वाली आमसभा को लेकर भाजपा नेता श्रवण चौधरी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियो ने पहुंचकर सभा स्थल का जायजा लिया और सभा की तैयारियो पर चर्चा की।