राजगढ़: कालीपीठ के चाठा गांव में मालवीय दक्ष प्रजापति समाज द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित
मालवीय दक्ष प्रजापति समाज के द्वारा कालीपीठ के चाठा गांव में सोमवार को शाम 4:00 बजे करीब अक्षय तृतीया के मौके पर सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान सम्मेलन में राजगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष चंदर सिंह सौंधिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।