चरखारी: चरखारी क्षेत्र के नरेड़ी गांव के पास बाइक से गिरकर दो लोग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
मुस्कुरा निवासी 40 वर्षीय सुरेश पुत्र टुटी व 20 वर्षीय आकाश पुत्र पहलाद दोनों बाइक में सवार होकर महोबा के स्वासा गांव जा रहे थे। तभी नरेड़ी गांव के पास अचानक बाइक असंतुलित हो गई और बाइक सवार दोनों लोग गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है।