पेटरवार: घरवाटांड मुर्ग़ी फ़ार्म में निकला 6 फुट का धामन सांप, कर्मियों में मची अफरा-तफरी, स्नेक कैचर राजू यादव ने किया रेस्क्यू
पेटरवार के तेनुघाट अंतर्गत घरवाटांड स्थित एक मुर्ग़ी फ़ार्म में गुरुवार को काम के दौरान अचानक धामन सांप निकलने से कर्मियों में हड़कंप मच गया।समय लगभग चार बजे बताया गया कि यह सांप लगभग 6 फुट लंबा सांप दाना स्टोर के पास बैठा था। कर्मियों ने तुरंत काम रोककर स्नेक कैचर राजू यादव को सूचना दी।