40 दिन में योगी को हिंदू होने का प्रमाण देने को कहा, शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद
Sadar, Varanasi | Jan 30, 2026 प्रयागराज माघ मेला छोड़ने के बाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सरकार पर तीखे हमले तेज कर दिए हैं। शुक्रवार को वाराणसी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से 40 दिन के भीतर हिंदू होने का प्रमाण देने की चुनौती दी।