सीतापुर: कल्याणपुर में तालाब के गहरे पानी में डूबने से युवक की मौत, एनडीआरएफ की टीम को शव खोजने में मिली सफलता
जनपद के हरगांव थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में एक दिन पूर्व शाम के समय तालाब के गहरे पानी में डूब जाने से पंकज नाम के एक युवक की मौत हो गई थी मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम के द्वारा स्टीमर से युवक की तलाश की गई मामले में एनडीआरएफ की टीम ने युवक के शव को तालाब से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है परिवार में मातम का माहौल है।