बदायूं: कम्मू नगला गांव में बहन के घर गए भाई की कलश विसर्जन के दौरान गंगा में डूबकर हुई मौत
Budaun, Budaun | Oct 21, 2026 बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के फरीदपुर चकोलर गांव के रहने वाले 19 वर्षीय सूरजपाल पुत्र चेतराम अपनी बहन के घर थाना उसहैत क्षेत्र के खस नगला गांव में भंडारे की दावत खाने और कलश विसर्जन के लिए गए थे। कि थाना उसहैत क्षेत्र के कम्मू नगला गांव में कलश विसर्जन के दौरान सूरजपाल गंगा के पानी में डूब गया। ग्रामीणों ने बमुश्किल सूरज को निकाला और उसकी मौत हो गई।