शाहजहांपुर: परशुराम जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, उमड़ा ब्राह्मण समाज का जनसैलाब
शाहजहांपुर। अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम जयंती पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बिसरात घाट स्थित परशुराम मंदिर से शुरू हुई यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नगर भ्रमण के बाद खिरनीबाग मैदान में सभा आयोजित हुई, जहां वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज की एकता और संस्कारों