धमतरी: तुमाबुजुर्ग गांव के पास तेंदुए ने चार दिनों में 3 बछड़ों का किया शिकार, इलाके में दहशत
जिले के अंतिम छोर में बसे तुमाबुजुर्ग एवं आसपास के गांव में तेंदुएं की दहशत से किसान परेशान हैं। मां अंगारमोती गोधाम में रखे मवेशियों को तेंदुआ निशाना बना रहा है। दिन में भी कई बार दिखाई देने से लोग दहशत में हैं। मां अंगारमोती गोधाम से मिली जानकारी के अनुसार तुमाबुजुर्ग क्षेत्र के आसपास दहशत का माहौल है। गौशाला में मवेशियों को शिकार बना रहे हैं।