राजगढ़: राजगढ़ में सवारियों को ले जा रही थी सीएम राइस स्कूल पिपलिया कलां की बस
राजगढ़ बस स्टैंड पर रविवार को रात 8:00 बजे करीब सीएम राइस स्कूल पिपलियाकलां की बस सवारियों को ले जाते देखी गई। जिसके बाद इस बस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दे की सीएम राइस स्कूल की बसों को स्कूलों में बच्चों को लाने और ले जाने के लिए लगाया गया है। लेकिन इस बस में संवारिया भी बैठी हुई देखी।