छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर 31 दिसंबर बुधवार को सुबह लगभग 11 बजे से कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का अंतिम दिन रहा। इस अवसर पर ब्लॉक के विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश लेकर कोरर चौक में धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के इस आंदोलन के चलते क्षेत्र के शासकीय कार्यालय प्रभावित रहा।