पुलिस अधीक्षक महोबा प्रबल प्रताप सिंह की अध्यक्षता में पुलिस लाइन महोबा में पुलिस पेंशनर्स के साथ त्रैमासिक गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी में पुलिस पेंशनर्शों से उनकी शिकायतों और सुझावों को सुना गया। इस दौरान पेंशनर्स की समस्याओं को समझते हुए आवश्यक सुरक्षात्मक उपायों और विधिक सहायता के संबंध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।