महरौली: वसंत कुंज: साउथ वेस्ट में विभिन्न मामलों में चार भगोड़े आरोपी गिरफ्तार
साउथ वेस्ट जिला की वसंत कुंज साउथ, सरोजिनी नगर, कापसहेड़ा और आरके पुरम थानों की पुलिस टीमों ने 4 कुख्यात भगोड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान महेश उर्फ बेहड़ा, राजा उर्फ मनोज कुमार, अरुण और बलराज उर्फ मास्टर जी के रूप में हुई है, यह सभी दिल्ली और हरियाणा के रहने वाले हैं। टीमों ने छापेमारी कर इन्हें पकड़ा।