पोरसा: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से छात्र की मौत
Porsa, Morena | May 3, 2026 तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से छात्र की मौत पोरसा बायपास रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे में 12वीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हरिओम सिंह भदौरिया (17 वर्ष), पुत्र बलराम सिंह भदौरिया, एम.आर. गार्डन में एक निमंत्रण कार्यक्रम में जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।