कवर्धा: कबीरधाम जिले में मनाया गया चावल उत्सव, 516 राशन दुकानों में हुआ खाद्यान्न वितरण
कबीरधाम जिले में 07 अप्रैल को चावल उत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन जिले के सभी 516 राशन दुकानों में किया गया। चावल उत्सव के दौरान सतर्कता समिति सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में हितग्राहियों को चावल वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि सरकार ने हितग्राहियों को तीन महीने का राशन एकमुश्त देने का निर्णय लिया है।