पिछोर: ग्राम सालौरा मजरा मोहनगढ़ निवासी के खेत के कुएं पर बेटे का शव मिला, पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज
ग्राम सालोरा मजरा मोहनगढ़ निवासी फरियादी ने आज दोपहर 2:00 बजे जानकारी के अनुसार बताया है कि मेरा पुत्र खेत कुआं पर रात्रि में फसल की देखरेख के लिए बसने गया था।आज सुबह खेत कुआं पर टटिया के पास फरियादी के पुत्र का शव डला मिला।मृतक के गले एवं शरीर में चोट के निशान है।फरियादी ने पुलिस थाना पिछोर में रिपोर्ट दर्ज कराई पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।