लालगंज कोतवाली के बछवल गांव निवासी मुस्लिम पुत्र अजीज मोहम्मद ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती बारह नंवबर को दोपहर करीब बारह बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही कुछ लोग उसके दरवाजे पर आ धमके। आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए उसके मड़हे में आग लगा दी और जानलेवा धमकी दी। आगजनी से सामान जल गये व बगल स्थित पौधे भी झुलस गये।