बरवाडीह: केचकी रेलवे ओवरब्रिज पर हादसा, डाउन पलामू एक्सप्रेस से महिला की मौत
बरवाडीह : डालटनगंज-गढ़वा रेल सेक्शन अंतर्गत चियांकी और केचकी स्टेशन के बीच स्थित केचकी रेलवे ओवरब्रिज पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार पोल संख्या 272 के 20/22 डाउन लाइन पर डाउन पलामू एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का म