दिघलबैंक: बिहार विधानसभा चुनाव: ठाकुरगंज में दूसरे चरण का प्रचार थमा, 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार ठाकुरगंज सहित सभी विधानसभा में रविवार शाम 5 बजे थम गया। इसके बाद 11 नवंबर को राज्य के 20 जिलों की 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। सभी दलों ने अंतिम दौर में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।