महोबा: लौड़ी तिगैला के पास कुत्ते से टकराकर बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Mahoba, Mahoba | Nov 8, 2025 चरखारी के टोला सोयम गांव निवासी 60 वर्षीय लक्षीराम अपने 30 वर्षीय पुत्र छत्रपाल के साथ बाइक में सवार होकर घर जा रहे थे। तभी लौड़ी तिगैला के पास तेज रफ्तार बाइक कुत्ते से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल पिता पुत्र का इलाज किया जा रहा है।