वेना थाना पुलिस ने शराब के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के अलग-अलग दो जगह से दो शराब तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने शुक्रवार की शाम 5 बजे बताया कि पुलिस गश्ती के दौरान थाना क्षेत्र के पैठना अलंग पर से थरथरी थाना क्षेत्र के थरथरी गांव निवासी जगदेव रविदास के पुत्र पंकज कुमार को 50 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कि