बख्शी का तालाब: सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की हुई मौत
सैरपुर थाना क्षेत्र में सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 36 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना छठामिल मुर्गा मंडी के पास की है। मृतका की पहचान किताबुन के रूप में हुई है, जो अपने पिता और भाई के साथ रेलवे किनारे झोपड़पट्टी में रहती थी। बताया गया कि सुबह करीब पांच बजे किसी काम से जाते समय अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।