#बिसाऊ_में_प्रशासनिक_लापरवाही_का_बड़ा_आरोप_जीण_माता_मंदिर_मोहल्ला बना तालाब, लोग परेशान
https://youtube.com/shorts/dwUc4gNp_3w
बिसाऊ। शहर के जीण माता मंदिर मोहल्ला में लंबे समय से जल निकासी व्यवस्था ठप होने के कारण सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते मोहल्लेवासियों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मोहल्ले में जगह-जगह जलभराव होने से लोगों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। पानी से भरी सड़कों पर फिसलने और
दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है। वहीं, लंबे समय तक गंदा पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी गहरा गई है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका को लिखित ज्ञापन दिए जा चुके हैं तथा राजस्थान संपर्क पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। मौके पर कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।
मोहल्लेवासियों ने सवाल उठाया है कि क्या प्रशासन और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैं? लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन, नगर पालिका और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
#bissau #jhunjhununews #viralreelsシ #highlights #nagarpalika #rainyday #CM #CMO #PMO #CMORajasthan #mandawahaweli #sikar #RajasthanNews #NewsUpdate
Jhunjhunun, Jhunjhunu | Aug 4, 2026