बिसौली: मुड़िया धुरेकी कस्बा में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का भव्य स्वागत हुआ
Bisauli, Budaun | Jun 27, 2026 -रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा के तहत शनिवार को शाम 8 बजे करीब जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज का बिसौली विधानसभा क्षेत्र के मुड़िया धुरेकी कस्बा के एम जी ग्रीन हाउस में आगमन हुआ। उनके पहुंचते ही श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।