ऊंचाहार: मनीरामपुर गाँव के पास ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार घायल, सीएचसी में भर्ती
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के ऊँचाहार सलोन मार्ग पर मंगलवार को मनीरामपुर गाँव के पास, विपरीत दिशा में आ रहे ई रिक्शा ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, घटना में बाइक सवार शैलेश निवासी मोखरा सड़क पर गिरकर गम्भीर रुप से घायल हो गया, स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि वो मोखरा गांव में रिश्तेदारी जा रहा था।