बलरामपुर: भगवतीगंज में सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया
भगवतीगंज में स्थित आदर्श विद्यालय में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिका परिषद बलरामपुर में कार्यरत सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण हेतु मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। मेडिकल कैंप का निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि 112 सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण केंद्र में किया गया।