वीरांगना रानी अवंती बाई स्टेडियम लांजी में महान विचारक, युग प्रवर्तक एवं युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानन्द जी की जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोमवार की सुबह 9:00 बजे कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं नगरवासियों के साथ लांजी विधायक राजकुमार करराहे ने भी सहभागिता कर योग किया।